Connect with us

भदोही

बाबा बड़े शिव मंदिर में स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ देव की जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

चित्र पर माल्यार्पण कर नमन, समाज की नई पीढ़ी को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान

गोपीगंज। नगर स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को स्वर्णकार समाज संघ गोपीगंज की ओर से सोनार समाज के आदि पुरुष श्री अजमीढ़ देव जी महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अजमीढ़ देव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में समाज के महासचिव अरुण सोनी ने कहा कि समाज के लोगों को अपने-अपने घरों में महापुरुषों के चित्र लगाकर नई पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से परिचित कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्श युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देते हैं।

जयंती समारोह में समाज के लोगों ने एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर वीरेंद्र सोनी, सूरज सोनी, अमित कुमार सोनी, आदर्श सोनी, बबलू सेठ, अनुराग सोनी, विशाल सेठ, अशोक सेठ, भाई लाल, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page