Connect with us

वाराणसी

तहसील दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, लंबे समय से सुनवाई न होने का लगाया आरोप

पिंडरा, वाराणसी। पिंडरा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का लेखपालों ने बहिष्कार कर अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी कुंदनराज कपूर को सौंपा।

मांगों पर सुनवाई न होने से नाराजगी

धरना-प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से अधिकारियों को पत्रक दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में उन्हें तहसील दिवस का बहिष्कार कर धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ा।

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

लेखपालों ने ग्रेड पे समान करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने, पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने और विभागीय परीक्षा सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए।

धरने में शामिल रहे कई लेखपाल

प्रदर्शन के दौरान लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार, मंत्री संतोष सिंह, संतोष पटेल, सुशील श्रीवास्तव, योगेश गुप्ता, सुरेश, रजनीकांत, आशीष कुमार, शुभम पांडेय, कृष्ण मुरारी लाल, धर्मेंद्र गौड़, मनीष कुमार, शुभम परमार, ताम्रवणी और संजय तिवारी सहित अनेक लेखपाल मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page