Connect with us

भदोही

भरत मिलाप और विजयदशमी की तैयारियों को लेकर नव युवक दल की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

नगर की सजावट और व्यवस्थाओं पर चर्चा, शांतिपूर्ण एवं भव्य आयोजन का लिया संकल्प

गोपीगंज। नगर के अंजही मोहाल स्थित उदासीन अखाड़ा परिसर में नव युवक दल की बैठक हुई। इसमें आगामी विजयदशमी और भरत मिलाप के आयोजन को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Loading...

बैठक में नगर की रोशनी, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि नगरवासियों के सहयोग और सहभागिता से दोनों आयोजनों को भव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। आयोजन के दौरान बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर भी चर्चा हुई।

बैठक में नव युवक दल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ‘टुनटुन’, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, कड़े दिन जायसवाल, शिवशंकर गुप्ता, संजय प्रताप सिंह ‘बउ’, रितेश जायसवाल, आशीष जायसवाल, राजू उमर, बीनू उमर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page