Connect with us

वाराणसी

क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे की मरम्मत शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

हादसे की आशंका के बीच विभाग ने संभाला मोर्चा, स्थानीय लोगों को राहत की उम्मीद

वाराणसी (जयदेश)। शिवपुर के इंद्रपुर क्षेत्र में ब्रिजेश क्लासेज के पास क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे की मरम्मत का कार्य बिजली विभाग ने शुरू करा दिया है। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खंभे की स्थिति का निरीक्षण किया और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया।

मौके पर कर्मचारी वेल्डिंग मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त खंभे को दुरुस्त करते नजर आए। खंभे की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। ऐसे में मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त खंभे से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। समय रहते मरम्मत शुरू होने से संभावित दुर्घटना को टालने में मदद मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि क्षेत्र में बिजली के खंभों व तारों की स्थिति दुरुस्त रखने के लिए नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page