Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में अंतर्राज्यीय असलहा तस्कर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

16 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 15 पिस्टल और एक तमंचा बरामद, बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में

गोरखपुर। ब्यूरो चीफ राम जोखन पाण्डेय, जयदेश। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में खोराबार पुलिस ने अंतर्राज्यीय अवैध असलहा तस्कर गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, .32 बोर की एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन तथा 7.65 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खोराबार सुधांशु सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफजल खान पुत्र नूरूल हुदा खान निवासी डिबिया, थाना कैंट और मो. शमी पुत्र कुर्बान अली निवासी दिव्यनगर रानीडीहा, थाना कैंट, गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर थाना खोराबार में मु.अ.सं. 471/2026, धारा 55, 61 भारतीय न्याय संहिता एवं 9/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक ही गिरोह से जुड़े 16 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक STF इकाई गोरखपुर और एंटी थेफ्ट टीम द्वारा पूर्व में की गई कार्रवाई में पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर चार पिस्टल बरामद की गई थीं। पूछताछ में इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और घटनाओं की जानकारी सामने आई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार अब तक इस अभियान में एक ही असलहा तस्कर गिरोह से जुड़े 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके कब्जे से कुल 15 अवैध पिस्टल और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों को इसी गिरोह के माध्यम से अवैध पिस्टल उपलब्ध कराई जाती थी।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार निर्मल, कांस्टेबल राजेश पाठक, अमित तिवारी, आदर्श प्रताप सिंह और सुभाष वर्मा शामिल रहे। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page