गोरखपुर
सहजनवां ब्लॉक प्रमुख कंवलदीप चौहान का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Loading...
Loading...
निधन की खबर से जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख कंवलदीप नरायन चौहान के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।
Loading...
कंवलदीप चौहान अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन को लोगों ने सहजनवां क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने लगे।
क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
Continue Reading
