Connect with us

गाजीपुर

उद्यमियों की बैठक में समस्याओं के समाधान की उठी मांग

Published

on

Loading...
Loading...

जमा धनराशि वाले उद्यमियों को जल्द भूमि आवंटन और जर्जर शादियाबाद मार्ग की मरम्मत की मांग

नंदगंज (गाजीपुर)। क्षेत्र के औद्योगिक आस्थान से जुड़े उद्यमियों की मासिक बैठक रविवार को संजय चौरसिया के आवास पर हुई। बैठक में औद्योगिक आस्थान की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उद्यमियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग से प्रभावी कार्रवाई कराने की मांग की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिन उद्यमियों से भूमि के लिए धनराशि जमा कराई जा चुकी है, उन्हें शीघ्र भूमि का आवंटन किया जाए। उद्यमियों का कहना था कि पैसा जमा होने के बाद भी भूमि आवंटन में देरी से उन्हें परेशानी हो रही है और औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

इसके अलावा उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान को जोड़ने वाले शादियाबाद मार्ग की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। उनका कहना था कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है। औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले उद्यमियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में तय किया गया कि औद्योगिक आस्थान की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा। उद्यमियों ने उम्मीद जताई कि शासन और प्रशासन जल्द इन समस्याओं का संज्ञान लेकर प्रभावी कदम उठाएगा।

Advertisement

बैठक में कामोद चौरसिया, मु. खुर्शीद, पवन सिंह, रोशन गुप्ता, अभयनाथ यादव, दीपक जायसवाल, रमेश कुमार आर्य तथा पारसनाथ बिंद सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page