Connect with us

भदोही

अज्ञात वाहन की टक्कर से ढाबा कर्मी की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय राजमार्ग पर टॉर्च दिखाकर वाहनों को रोकने के दौरान हुआ हादसा, चालक फरार

गोपीगंज (भदोही), जयदेश। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छतमी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ढाबा कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित तिवारी (30), पुत्र स्वर्गीय प्रमोद कुमार तिवारी, निवासी चकमलाई, बरसठी, जौनपुर के रूप में हुई है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, सुमित तिवारी पांडेय ढाबा पर काम करता था। शनिवार रात वह सड़क किनारे खड़े होकर टॉर्च के इशारे से वाहन चालकों को रुकने का संकेत दे रहा था। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page