Connect with us

वाराणसी

अश्लील वीडियो भेजकर शादी तुड़वाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

शादी तय होने पर ससुराल पक्ष को भेजा वीडियो, धमकी देकर दबाव बनाने का भी आरोप

मिर्जामुराद (वाराणसी), जयदेश। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने पड़ोसी गांव के युवक और उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्रा का आरोप है कि वर्ष 2023-24 में कॉलेज आते-जाते समय पंकज कुमार स्वामी उसे बाइक से स्कूल छोड़ने के बहाने वाराणसी के लठियां स्थित अपने आवास पर ले जाता था। आरोप है कि वहां युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया। लोकलाज के डर से छात्रा ने उस समय किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

छात्रा के मुताबिक, उसकी शादी तय होने की जानकारी मिलने पर आरोपित ने 17 सितंबर को उसके होने वाले ससुराल पक्ष के लोगों को कथित अश्लील वीडियो भेज दिया, जिससे शादी टूट गई। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत युवक के शिक्षक पिता चंद्रशेखर स्वामी से करने पर उन्होंने भी शिकायत न करने की धमकी दी। शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप है।

Advertisement

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page