Connect with us

गाजीपुर

स्नातक मतदाता सूची में गड़बड़ी! कहीं ‘नमस्ते’ तो कहीं ‘बीयर की बोतल’ दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

नाम की जगह अजीबोगरीब वाक्य, पिता के नाम वाले कॉलम में भी गड़बड़ी; सूची के सत्यापन पर उठे सवाल

नंदगंज (गाजीपुर), जयदेश। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज कुछ अजीबोगरीब प्रविष्टियां चर्चा का विषय बन गई हैं। सैदपुर तहसील के देवकली ब्लॉक क्षेत्र की 151 पेज की स्नातक मतदाता सूची की पीडीएफ में कई मतदाताओं के नाम और उनके पिता के नाम वाले कॉलम में असामान्य शब्द और वाक्य दर्ज होने का दावा किया गया है। इससे सूची तैयार करने और उसके सत्यापन की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

सूची के पेज संख्या 77 के क्रमांक 1130 पर मतदाता के नाम की जगह ‘क्या आप जुआ खेल रहे हैं?’ और पिता के नाम के स्थान पर ‘नमस्ते’ दर्ज है। पेज संख्या 106 के क्रमांक 161 पर मतदाता का नाम ‘भगवान आपका भला करें’ अंकित है। वहीं, पेज संख्या 54 के क्रमांक 1255 पर पिता के नाम वाले कॉलम में ‘जुआ का दरवाजा’ लिखा है।

इसी तरह पेज संख्या 85 के क्रमांक 1030 पर नाम की जगह ‘मैं नहा रहा हूं’, जबकि पेज संख्या 40 के क्रमांक 953 पर ‘कौन सबसे अच्छा है’ दर्ज होने की बात कही गई है। पेज संख्या 5 के क्रमांक 241 पर पिता के नाम की जगह ‘मैं एक बच्चा हूं’ और पेज संख्या 70 के क्रमांक 1046 पर ‘बीयर की बोतल’ लिखा होने का उल्लेख है।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि सूची में इस तरह की कई प्रविष्टियां दिखाई दे रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सूची की जांच कराने, त्रुटियों को दुरुस्त करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। हालांकि, इन प्रविष्टियों के पीछे की वजह और उनकी आधिकारिक स्थिति की पुष्टि संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page