Connect with us

गाजीपुर

जनक वाटिका में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 165 मरीजों की जांच

Published

on

Loading...
Loading...

बीएचयू के विशेषज्ञ चिकित्सक ने दिया परामर्श, मरीजों को वितरित की गईं निःशुल्क दवाएं

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। कठऊत गौसपुर स्थित जनक वाटिका परिसर में जनक मेमोरियल ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 165 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें महिला मरीजों की संख्या अधिक रही।

शिविर में बीएचयू के गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. सौम्यलीन राय ने मरीजों की जांच की। उन्होंने पेट संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए तैलीय, मसालेदार भोजन और जंक फूड से परहेज करने को कहा। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने और नियमित दिनचर्या बनाए रखने पर जोर दिया।

Advertisement

इस अवसर पर जनक मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे। ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिविर के सफल आयोजन में अतुल श्रीवास्तव, शांतनु चक्रवर्ती, संजय यादव, सरिता श्रीवास्तव एवं प्रेमचंद गुप्ता उर्फ बड़े का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने चिकित्सकीय टीम, सहयोगियों और शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page