Connect with us

चन्दौली

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

2800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति दूर करने और कार्यभार कम करने की उठाई मांग

चकिया, चंदौली (जयदेश)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील चकिया इकाई ने लेखपाल संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए आवाज उठाई है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी चकिया के माध्यम से भेजा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला हैं। इसके बावजूद उन्हें लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति और अतिरिक्त जिम्मेदारियों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी करने की स्थिति का उल्लेख करते हुए संघ ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

संघ ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान हितैषी कार्यक्रमों, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, वरासत, नामांतरण, पैमाइश, ई-गवर्नेंस, आपदा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों में लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

ज्ञापन में 2800 ग्रेड पे देने और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संघ ने शासन से इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई कर समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपेक्षा जताई।

Advertisement

इस दौरान लेखपाल संघ के अध्यक्ष ऋषि सिंह, चंदन कुमार सहित तहसील के अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page