Connect with us

गोरखपुर

रेलवे में स्टाफ वेलफेयर इंस्पेक्टर बने मुकुल दुबे का सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

विपरीत परिस्थितियों में हासिल की सफलता, पिता के निधन के बाद संभाली परिवार की जिम्मेदारी

गोला बाजार, गोरखपुर (जयदेश)। गोला थाना क्षेत्र के पटौहा गांव निवासी मुकुल दुबे का भारतीय रेलवे में स्टाफ वेलफेयर इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मां सरस्वती देवी शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक आशुतोष कुमार दुबे ने मुकुल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर निदेशक आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि विद्यालय के पूर्व छात्र देश-विदेश में विभिन्न उच्च पदों पर चयनित होकर अपने परिवार, गांव और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। मुकुल की सफलता भी विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुकुल दुबे की सफलता का सफर संघर्षों से भरा रहा है। उनके पिता स्वर्गीय रामनिवास दुबे ड्राइविंग कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब दो वर्ष पूर्व पिता का निधन हो गया। मुकुल तीन बहनों के इकलौते भाई हैं। पिता के निधन के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मेहनत जारी रखी। अंततः उन्होंने भारतीय रेलवे में चयन हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की।

सम्मान समारोह में कुलदीप मिश्रा, विवेक, अरुण, आरडी राय, शुभम, राकेश, पूजा, डिम्पल, रोशनी, नितिका, नेहा, अंशिका, ज्योति सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page