Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर पुलिस ने बरामद किए 22 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को सौंपे

Published

on

Loading...
Loading...

सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से मिली सफलता, बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये

गाजीपुर, जयदेश। गाजीपुर के बहरियाबाद थाना पुलिस और साइबर/सर्विलांस टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विभिन्न कंपनियों के 22 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गुम या खोए मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस/आईएमईआई ट्रैकिंग की मदद से खोजा गया। इसके बाद मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके फोन वापस सौंपे गए।

मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए पुलिस टीम की सराहना की। इस कार्रवाई में बहरियाबाद थानाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सोनू यादव और कांस्टेबल अंकित कुशवाहा शामिल रहे।

पुलिस ने की अपील

Advertisement

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते समय उसके आईएमईआई नंबर की जांच जरूर करें, ताकि किसी संभावित परेशानी से बचा जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page