Connect with us

गाजीपुर

महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर वनवासी बस्तियों में फल-मिष्ठान वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

किसान नेता भानू प्रताप सिंह ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाई जयंती, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

सेवराई (गाजीपुर)। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती के अवसर पर किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष एवं किसान नेता भानू प्रताप सिंह सेवराई ने मंगलवार को विभिन्न गांवों की वनवासी एवं मलिन बस्तियों में पहुंचकर फल, मिठाई और केक वितरित किया। इस दौरान उन्होंने वनवासी समाज के महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के साथ बैठकर केक काटा और बच्चों को अपने हाथों से खिलाया।

केक और मिठाई पाकर बस्ती के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे एक-दूसरे के साथ हंसी-ठिठोली करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान किसान नेता ने वनवासी समाज के लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

भानू प्रताप सिंह ने कहा कि वनवासी समाज के लोगों के अधिकारों और हितों की लड़ाई वह आगे भी पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे किसी परिवार को आवास की जरूरत हो या किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने की, जरूरतमंदों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

उन्होंने कहा, “गरीब, असहाय और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए मेरा हर संभव प्रयास जारी रहेगा। आप लोगों को जब भी मेरी जरूरत हो, सिर्फ आवाज देना, मैं आपके साथ खड़ा मिलूंगा।”

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान वनवासी बस्तियों के लोगों ने किसान नेता के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में सेवराई संवाददाता मृत्युंजय सिंह भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page