Connect with us

चन्दौली

जनसमस्याओं का निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से हो निस्तारण : डीएम

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा सम्पूर्ण समाधान दिवस में 195 शिकायतें प्राप्त, 16 का मौके पर समाधान

सकलडीहा (चंदौली)। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सकलडीहा में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 195 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व सहित सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना अथवा निस्तारण में शिथिलता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

भूमि, सिंचाई, बिजली और पुलिस से जुड़ी रहीं अधिक शिकायतें

डीएम ने बताया कि समाधान दिवस में भूमि विवाद, सिंचाई, विद्युत तथा पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें अधिक संख्या में प्राप्त हुईं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के लिए शिकायतों के निस्तारण की समय-सीमा निर्धारित है और उसी अवधि में समस्याओं का समाधान करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस के माध्यम से सभी शिकायतों की नियमित निगरानी की जाती है और पहले की तुलना में शिकायतों के निस्तारण की स्थिति में सुधार हुआ है।

किसानों को पानी, बिजली और खाद की कमी न हो

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में धान की खेती को देखते हुए किसानों ने सिंचाई, बिजली और खाद की उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं रखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में किसानों को पानी, बिजली और खाद की कमी का सामना न करना पड़े तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस में बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, जिला दिव्यांग अधिकारी राजेश नायक, डीपीआरओ अविनाश, उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, तहसीलदार अनुराग सिंह, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा, परियोजना निदेशक बी.बी. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page