Connect with us

भदोही

बिजली विभाग के चेकिंग अभियान में 15 कनेक्शन कटे, पांच लाख की वसूली

Published

on

Loading...
Loading...

नेशनल तिराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान

भदोही। नगर के नेशनल तिराहे पर विद्युत विभाग ने जेई कमलेश मौर्य के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया बिजली बिल वाले 15 कनेक्शन काटे गए और करीब पांच लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली की गई।

Loading...

खराब मीटर बदलने पर भी जोर

जेई कमलेश मौर्य ने बताया कि विभाग की ओर से बकाया बिजली बिल जमा कराने और खराब मीटरों को बदलने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल का भुगतान करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

टीम में ये रहे शामिल

अभियान के दौरान लाइनमैन अरविंद यादव, विपिन मौर्य, सुनील यादव, दीना विश्वकर्मा समेत विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page