Connect with us

जौनपुर

जिला जेल में बंदी को सांप ने डसा, हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर

Published

on

Loading...
Loading...

चोरी के मामले में बंद था ताज मोहम्मद, बैरक में तबीयत बिगड़ने के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती

जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल भेजा, चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी किया रेफर

जौनपुर। जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी को कथित रूप से सांप के डसने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी ताज मोहम्मद (25) पुत्र सुहेल को चोरी के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर उसे शनिवार को जिला कारागार भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बैरक में रहने के दौरान उसे सांप ने डस लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जेल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बंदी को बंदी रक्षकों की निगरानी में जिला अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

इस संबंध में जेल अधीक्षक से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि घटना के समय वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि संबंधित रिकॉर्ड देखने के बाद ही मामले की विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी। फिलहाल घटना को लेकर जेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page