Connect with us

बलिया

बांसडीह PHC में POCT लैब का उद्घाटन, चार सामुदायिक भवनों का शिलान्यास

Published

on

Loading...
Loading...

विधायक केतकी सिंह बोलीं— ग्रामीणों को अब अस्पताल में ही मिलेगी त्वरित जांच की सुविधा

त्वरित विकास योजना के तहत बड़सरी जागीर, खरौनी, कुशहर और शिवपुर में बनेंगे सामुदायिक भवन

बांसडीह (बलिया)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बांसडीह में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक केतकी सिंह ने प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग (POCT) लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया। नई लैब के शुरू होने से मरीजों को विभिन्न जांचों की रिपोर्ट अब कम समय में उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उपचार प्रक्रिया भी तेज होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। अस्पतालों में एक ही छत के नीचे आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि मरीजों को बाहर जांच कराने के लिए भटकना न पड़े।

इसके बाद विधायक ने मैरीटार में आयोजित कार्यक्रम में त्वरित विकास योजना के अंतर्गत बड़सरी जागीर, खरौनी, कुशहर और शिवपुर गांवों में बनने वाले चार सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बांसडीह क्षेत्र में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े करोड़ों रुपये के विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, अजय सिंह, डॉ. प्रणय कुनाल, डॉ. विनोद सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page