वाराणसी
विश्वकर्मा वंशज जादूगर ओपी शर्मा “जूनियर” 24 जुलाई को पहुंचेंगे काशी
बाबा विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन, नागरी नाटक मंडली में होगा जादू शो का शुभारंभ
विश्वकर्मा समाज की ओर से होगा लोकप्रिय जादूगर का नागरिक अभिनंदन
वाराणसी। विश्वकर्मा वंशज और देश के प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा “जूनियर” 24 जुलाई को काशी पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर विश्वकर्मा समाज में उत्साह का माहौल है।
विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने बताया कि ख्यातिप्राप्त जादूगर ओपी शर्मा “जूनियर” इंदौर से 24 जुलाई की सुबह वाराणसी पहुंचेंगे। काशी आगमन पर समाज के लोगों की ओर से उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

इसके बाद जादूगर ओपी शर्मा “जूनियर” श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही कालभैरव मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
उन्होंने बताया कि शाम सात बजे कबीर चौरा स्थित नागरी नाटक मंडली प्रेक्षागृह में जादूगर ओपी शर्मा “जूनियर” के जादू शो का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
