Connect with us

आजमगढ़

संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 65 शिकायतें दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

तीन राजस्व मामलों का मौके पर निस्तारण, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

चंद्रप्रकाश सिंह बोले- शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

निजामाबाद (आजमगढ़)। निजामाबाद तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 65 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन राजस्व मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शेष 62 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेजते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राजस्व विवादों के मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करे और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

एसडीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण, विद्युत, आपूर्ति और अन्य विभागों से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार, नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी कमला प्रसाद पटेल, तहबरपुर थाना प्रभारी आदित्य सिंह, सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे, विद्युत विभाग के संजय कुमार गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार त्रिपाठी, सिंचाई विभाग के मनोज तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।

सभी अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page