Connect with us

अपराध

लोहता में लाखों की चोरी, चोरों ने दो दुकानों से नकदी समेत मंदिर से चुराए पांच कीमती घंटें

Published

on

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा पुलिस चौकी अन्तर्गत बीती रात चोरों ने तीन जगहों पर नगदी सहित हजारों का सामान पार कर गए। आए दिन क्षेत्र में हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं, वहीं स्थानीय पुलिस इन चोरियों पर लगाम लगाने में नाकाम हो रही है।

बता दें कि छितौनी बंधे के पास राजू गुप्ता की श्रेया मेडिकल स्टोर है। सोमवार की रात में चोर शटर चाड़ कर अंदर घुसे चोर पचास हजार नगद, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर उठा ले गये। पास में ही अनिल रावत का देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर 33 हजार रूपए नगद और दो पेटी शराब उठा ले गये। यही नहीं चोरों ने बगल में बाढू बीर बाबा के मंदिर में से पांच घंटा और दानपात्र तोड़कर नगदी उठा ले गये। घटना के संबंध में राजू गुप्ता और अनिल रावत ने लिखित सूचना थाने पर दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page