Connect with us

मनोरंजन

अक्षरा सिंह का कथित MMS लीक? रो-रोकर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, जानिए सच्चाई

Published

on

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह (Akshara singh) हैं, जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अक्षरा सिंह ने अपने टैलेंट के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाई है। अक्षरा सिंह सिर्फ यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अक्सर यूट्यूब पर भी उनके गाने ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर से अक्षरा सिंह सुर्खियों में हैं।

दरअसल, अक्षरा सिंह का सुर्खियों में आना उनका MMS वीडियो है। जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह का MMS वीडियो लीक हुआ है और इसके तुरंत बाद ही अभिनेत्री ने रोते हुए एक अन्य वीडियो को साझा किया है। वीडियो में वो रो-रोकर अपनी दर्द भरी कहानी बताती हुई दिख रही हैं। लेकिन इसके पीछे का सच कुछ और ही है। आखिर इन खबरों में क्या झूठ और क्या सच है? चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। अक्षरा सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो बस अपने काम से मतलब रखती हैं। लेकिन इसी बीच अक्षरा सिंह को लेकर कहा जा रहा है कि उनका एक प्राइवेट वीडियो लीक हुआ है।

अक्षरा सिंह का रोते हुए एक वीडियो यूट्यूब पर साझा किया गया है, जिसे लेकर ऐसा बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद यह वीडियो शेयर किया है। लेकिन आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का कोई भी MMS वीडियो लीक नहीं हुआ है, यह सिर्फ एक्ट्रेस के खिलाफ झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का कोई भी वीडियो वायरल नहीं हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस तरह की झूठी खबरों और वीडियोस को बिल्कुल भी हवा ना दें। इन यूट्यूब चैनल ने दावा किया MMS वीडियो वायरल होने के बाद अक्षरा सिंह ने रोते हुए एक वीडियो साझा किया है। यह बात भी गलत है, क्योंकि अभिनेत्री का यह वीडियो 2 साल पुराना है, जिसे बेवजह जोड़कर झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। यूट्यूब पर मोज म्यूजिक भोजपुरी नामक एक चैनल पर एक्ट्रेस का वीडियो साझा करते हुए यह कहा गया है कि अक्षरा सिंह का MMS वीडियो वायरल हुआ है।

Advertisement

करीब एक मिनट के इस वीडियो में अक्षरा सिंह रोते हुए कहती हैं कि तंग करके रख दिया है। जो मुझे पसंद करते हैं वह पसंद करेंगे। चाहे मैं जहां भी जाऊं, जहां भी काम करूं। आप नहीं रोक सकते। आप काम करिए, अगर आपका बहुत बड़ा नाम है तो। अपना नाम करिए। चेहरे पर नकली मुखौटा लगाकर घूमते हैं आप लोग। हकीकत में रहिए, फेक मत रहो।

अक्षरा सिंह आगे कहती हैं कि “केवल हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री में ही है गंदगी क्यों होती है। और भी इंडस्ट्रीज हैं। पंजाबी इंडस्ट्री है, बॉलीवुड है और साउथ की इंडस्ट्री भी है। कोई भी इंडस्ट्री हो, लेकिन वहां इतनी चीपनेस नहीं है। एक दूसरे के पीछे पड़े रहो। इसे ब्लॉक मारो। उसे ब्लॉक मारो। उसका गाना आगे नहीं जाना चाहिए। वह कलाकार आगे नहीं जाना चाहिए। यह क्या है?

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का यह वीडियो आज का नहीं बल्कि 2 साल पुराना है। यह वीडियो उस समय का है, जब अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल खड़े किए थे और कुछ नामी लोगों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। मगर इस वक्त अक्षरा सिंह के पुराने वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है यानी कि अक्षरा सिंह का रोने वाले वीडियो का फेक खबर से कोई भी वास्ता नहीं है। उनके MMS वीडियो के लीक होने की फेक खबरें फैलाई जा रही हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa