Connect with us

बलिया

पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 13 गोवंश बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बिहार और बंगाल के बूचड़खानों में तस्करी का खुलासा, पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

रेवती पुलिस ने गंगा पांडेय के टोला के पास पकड़ा वाहन, क्रूरता से बांधे गए थे पशु

बैरिया (बलिया)। रेवती पुलिस ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने गंगा पांडेय के टोला के पास से गोवंशों से लदी एक पिकअप बरामद की, जिसमें 13 गोवंशों को बेहद क्रूर तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पिकअप चालक एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चाकू भी बरामद होने की बात सामने आई है।

पुलिस जांच में पिकअप के अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक मिला। वाहन में लदे गोवंशों के मुंह और पैर बांध दिए गए थे और उन्हें क्षमता से अधिक संख्या में ठूंसकर रखा गया था। इस दौरान पशु काफी परेशान हालत में पाए गए।

पूछताछ में पकड़े गए बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि गोवंशों को जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार और बंगाल के बूचड़खानों तक भेजा जाता था। इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग लंबे समय से तस्करी कर मुनाफा कमा रहे थे।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मामले में अरुण प्रताप गोंड निवासी बड़ागांव (मनियर), धर्मेंद्र कुमार और रवि राय निवासी चरवा (सिकंदरपुर), तथा मुन्ना यादव निवासी नूरपुर (सुखपुरा) सहित पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता ने बताया कि रेवती पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page