Connect with us

वाराणसी

बेटियों के सम्मान का संदेश, काशी विकास चैरिटेबल ट्रस्ट ने कराया कन्या पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

नौ कन्याओं और दो बालकों का पूजन कर कराया भोजन, उपहार देकर दिया शिक्षा और समानता का संदेश

वाराणसी, । बेटियों के सम्मान, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से काशी विकास चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सोमवार को शिवराज नगर कॉलोनी स्थित चौरा माता मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नौ कन्याओं एवं दो बालकों का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट की निदेशक अंजलि जायसवाल के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बेटियों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सोशल वर्कर श्रुति पटेल के साथ प्रेमलता देवी, कंचन केसरी, अमृता कुमारी, आराधना बिंद, अमित कुमार, सुंदरी कुमारी, आर्य पटेल, देव पटेल, शौर्य पटेल एवं करण बिंद ने सहयोग किया।

बेटियों को अवसर देना ही सच्चा सम्मान

कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि बेटियां केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और देश का भी भविष्य हैं। उनका सम्मान केवल पूजा तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसर और आत्मनिर्भर बनने का अधिकार भी मिलना चाहिए।

इस अवसर पर प्रेरणादायी संदेश दिया गया कि बेटियों को देवी मानकर पूजने के साथ उनके सपनों को सम्मान देना, उन्हें शिक्षित करना और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर देना ही नारी शक्ति का सच्चा सम्मान है।

Advertisement

ट्रस्ट की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को सामाजिक जागरूकता से जोड़ना और सेवा, सहयोग, समानता एवं मानवता की भावना को मजबूत करना रहा। साथ ही लोगों से बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, जरूरतमंद बच्चों की मदद करने और समाज से भेदभाव मिटाने की अपील की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page