Connect with us

गाजीपुर

बसनिया रामलीला महोत्सव का थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय ने किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसनिया गांव में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में भांवरकोल थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय ने फीता काटकर रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और रामलीला कमेटी के सदस्यों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

अपने संबोधन में थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सभी लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं। उन्होंने रामलीला आयोजन में आमंत्रित करने के लिए कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों का आभार भी जताया।

इस दौरान थाना प्रभारी ने महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी लोग पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर थाने से संपर्क करें, पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान निशांत पासवान, शंभू पांडेय, शिवम पांडेय, विकास पांडेय, विकास सिंह, प्रेमचंद राम, शुभम सिंह, दद्री नारायण, राहुल सिंह, अभय मिश्रा और आशीष मिश्रा सहित रामलीला कमेटी के सदस्य एवं सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page