Connect with us

गाजीपुर

मनोज सिंह काका का भाजपा सरकार पर हमला, बोले—PDA से ही सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने स्नातक और शिक्षक प्रत्याशियों के पक्ष में की अपील

जमानियां (गाजीपुर)। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर स्थानीय क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक प्रत्याशी लालबिहारी यादव को ऊर्जावान बताते हुए कहा कि दोनों प्रत्याशी नौजवानों, बेरोजगारों और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मनोज सिंह काका ने कहा कि जमानियां संभावनाओं से भरपूर क्षेत्र है। यहां नौजवान, किसान, बहुजन समाज और प्रगतिशील सोच रखने वाले लोग समाजवादी विचारधारा के साथ खड़े हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA अवधारणा सामाजिक न्याय, शिक्षा, तकनीकी विकास, रोजगार और किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने की सोच पर आधारित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को कमजोर कर रही है, जिससे जनता में नाराजगी है। उन्होंने शिक्षित नौजवानों और शिक्षकों से अपील की कि 23 तारीख को होने वाले स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में सपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं, बेटों-बेटियों के बेहतर भविष्य, रोजगार और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page