गाजीपुर
14वें दिन भी जारी सभासदों का धरना, नगर पालिका पर लगाए मनमानी के आरोप
Loading...
Loading...
जमानियां। नगर पालिका परिषद में विभिन्न मांगों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की पदवार सूची सार्वजनिक करने, गृहकर की कथित जबरन वसूली रोकने, सभासदों के प्रस्तावों पर कार्रवाई करने तथा नगर में सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई।
सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन मनमाने ढंग से कार्य करा रहे हैं और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का निजी हितों में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो संवैधानिक तरीके से आंदोलन तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
Loading...
Continue Reading
