Connect with us

गाजीपुर

स्नातक प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह ने गाजीपुर में किया सघन जनसंपर्क, अधिवक्ता मतदाताओं से मांगा समर्थन

Published

on

Loading...
Loading...


गाजीपुर। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह ने जिला प्रभारी अजीत चौबे एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में बुधवार को जनपद गाजीपुर का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मतदाताओं से उनके चैंबरों एवं ठिकानों पर जाकर संपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान डॉ. केदारनाथ सिंह ने अधिवक्ता समाज से संवाद स्थापित करते हुए चुनाव में अपना बहुमूल्य समर्थन प्रदान करने का आग्रह किया।
भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अधिवक्ता समाज से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए मतदान के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी अजीत चौबे,जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं सरिता अग्रवाल ने भी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए डॉ. केदारनाथ सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. विजय मिश्रा, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, डॉ. विजय यादव, पारस राय, जिला महामंत्री सुमित तिवारी, कृपाशंकर राय एडवोकेट, रामनरेश कुशवाहा एडवोकेट, अजय पाठक एडवोकेट, सुधाकर राय एडवोकेट, अखिलेश सिंह एडवोकेट, रमेश सिंह पप्पू, जयसूर्य भट्ट एडवोकेट, जिला संयोजक प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, मनोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, किरन सिंह, राकेश राय, अटल सिंह, गर्वजीत सिंह, शशि प्रकाश सिंह, सुमन बिंद एवं अविनाश सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page