गाजीपुर
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
गाजीपुर पुलिस लाइन में एसपी समेत अधिकारियों ने अर्पित किए पुष्प, वीर जवानों के बलिदान को किया याद
गाजीपुर, जयदेश। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन गाजीपुर स्थित शहीद स्मृति स्थल पर शहीद पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर देश की सुरक्षा और राष्ट्र की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रसेवा के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की वीरगाथा का स्मरण किया। उन्होंने जवानों के बलिदान और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम में पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को याद करते हुए राष्ट्र और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया गया।
