Connect with us

भदोही

दावत-ए-इस्लामी हिंद ने शुरू किया पौधारोपण अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

500 फलदार पौधों का वितरण

‘पौधा लगाना है, दरख़्त बनाना है’ के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संकल्प

गोपीगंज (भदोही)। दावत-ए-इस्लामी हिंद के फलाही शोबा (जीएनआरएफ) के तत्वावधान में शुक्रवार को गोपीगंज से राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान का स्थानीय शुभारंभ किया गया। जामा मस्जिद के बाहर आयोजित कार्यक्रम में “पौधा लगाना है, दरख़्त बनाना है” के संदेश के साथ उद्यान विभाग के सहयोग से करीब 500 फलदार पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी तथा देश को अधिक हरा-भरा और स्वच्छ बनाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत देशभर के शहरों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर हजारों छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और सिंचाई की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे विकसित होकर बड़े वृक्ष बन सकें।

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।

Advertisement

इस अवसर पर इस्लाम के अंतिम पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा की हदीस का उल्लेख करते हुए वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में आशिक अत्तारी, जामा मस्जिद के इमाम अनीस क़ादरी, गौस रजा अत्तारी, नियाज़ अत्तारी, हबीबुर रहमान अत्तारी, गुलाम हबीब, मोहम्मद सैफ, अनस, खालिद, नुरुलैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page