Connect with us

भदोही

बेकरी की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

नकदी समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर

गोपीगंज के बरगदा हनुमान मंदिर के सामने वारदात, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की

गोपीगंज (भदोही)। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरगदा हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार देर रात चोरों ने एक बेकरी की दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कठौता गहरपुर निवासी संजय गुप्ता के पुत्र शुभम गुप्ता की बेकरी की दुकान बरगदा हनुमान मंदिर के सामने स्थित है। रोजाना की तरह गुरुवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का पिछला दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है।

पीड़ित शुभम गुप्ता के अनुसार, चोर दुकान से करीब 13 हजार रुपये नकद, बिस्किट, नमकीन, टॉफी, चॉकलेट, रेड बुल की पेटी सहित अन्य खाद्य सामग्री चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page