Connect with us

मिर्ज़ापुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

भैसहिया टोला चौराहे पर मिठाई बांटकर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं, मां विंध्यवासिनी से की प्रार्थना

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को देश के रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। भैसहिया टोला चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा मां विंध्यवासिनी से उनके लिए आशीर्वाद मांगा।

Loading...

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने देश और संगठन के लिए उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल, मंडल महामंत्री संतोष जायसवाल एवं कृष्ण कुमार सिंह, मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल, सुमन यादव, शिवासु द्विवेदी, शक्ति केंद्र संयोजक बालकृष्ण सोनी, गोविंद गुप्ता, राजेश मौर्य, मयूर गुप्ता, राजू गौतम, मनोज सोनकर, शिवचंद्र कुमार, सुभाष चौरसिया, संतोष गौतम, विजेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page