मिर्ज़ापुर
फतहा घाट में विधायक रत्नाकर मिश्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना
मीरजापुर। नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने शनिवार को नगर पूर्वी मंडल के फतहा घाट स्थित सभासद प्रतिनिधि शशिधर साहू के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।
बैठक के दौरान विधायक रत्नाकर मिश्र ने कार्यकर्ताओं से सरकार की विभिन्न योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
संगठन की मजबूती पर दिया जोर
विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी से जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
बैठक में नगर मंत्री निशांत दुबे, सभासद प्रतिनिधि एवं बूथ अध्यक्ष शरद कुमार सरोज, सभासद सतीश उपाध्याय, अमित मिश्र, पूर्व नगर मंत्री त्रिलोकी विश्वकर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक नारायण प्रजापति, आशीष दुबे सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
