Connect with us

आजमगढ़

स्थानांतरित दो क्षेत्राधिकारियों को एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

डॉ. अनिल कुमार ने कानून-व्यवस्था और जनसेवा में योगदान की सराहना, नए दायित्वों के लिए दी शुभकामनाएं

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित

आजमगढ़। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद से स्थानांतरित होकर अन्य जिलों में नियुक्त हुए दो क्षेत्राधिकारियों को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उन्होंने दोनों अधिकारियों को गुलदस्ता एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन करेंगे।

विदाई प्राप्त करने वाले अधिकारियों में क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, जिनका स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक, कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर हुआ है, तथा पुलिस उपाधीक्षक/थाना प्रभारी मुबारकपुर, जिनका स्थानांतरण पुलिस उपाधीक्षक, महाराजगंज के पद पर हुआ है, शामिल रहे।

Advertisement

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page