Connect with us

जौनपुर

12 जुलाई को जौनपुर में लगेगा 60.73 लाख पौधों का लक्ष्य

Published

on

Loading...
Loading...

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी विभागों को दिए जिम्मेदारी निभाने के निर्देश

पौधरोपण के साथ संरक्षण, जियो टैगिंग और निगरानी पर रहेगा विशेष जोर

जौनपुर। आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महाअभियान-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागवार लक्ष्य, पौधरोपण स्थलों की तैयारी, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, जियो टैगिंग और संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जनपद में 60 लाख 73 हजार 400 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध तरीके से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सहित अधिक लक्ष्य वाले विभागों को विशेष जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि पौधरोपण से पहले सभी स्थलों का सत्यापन, गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, उठान, सिंचाई और जियो टैगिंग की तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। अभियान की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी सुनिश्चित करना है। प्रत्येक पौधे की सुरक्षा, नियमित सिंचाई और निगरानी की प्रभावी व्यवस्था की जाए। वन विभाग को नोडल विभाग बनाते हुए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पौधरोपण के बाद प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग, फोटोग्राफी और प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अभियान की प्रभावी समीक्षा के साथ पौधों के संरक्षण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page