Connect with us

आजमगढ़

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत छात्रों को किया गया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

प्रीमियर पब्लिक स्कूल में स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकेंद्रित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अभियान के तहत शुक्रवार को प्रीमियर पब्लिक स्कूल में प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर सफाई निरीक्षक दिनेश वर्मा के नेतृत्व में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अर्बन कॉर्डिनेटर विपिन राय तथा सफाई नायक रामचन्द्र सिंह ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों को सोर्स सेग्रीगेशन (कचरा पृथक्करण), ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026, फोर बिन प्रणाली, होम कम्पोस्टिंग तथा आरआरआर (Reduce, Reuse, Recycle) की अवधारणा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में पॉलीथिन का उपयोग न करने, प्रतिबंधित प्लास्टिक से दूर रहने तथा नगर की स्वच्छता में जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही मोहल्ला समितियों के गठन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में नागरिकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य गणेश प्रताप पाठक ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पॉलीथिन के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता बनाए रखने तथा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की सामूहिक शपथ ली। आयोजकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page