Connect with us

गाजीपुर

हिन्दुस्तान ओलंपियाड में जिले में प्रथम आए सत्यम वर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

विद्यालय ने किया सम्मानित

सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित समारोह में ₹3100 का चेक देकर किया गया सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर**

सादात (गाजीपुर)। सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल, भीमापार के कक्षा छह के छात्र सत्यम वर्मा ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। छात्र की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में उसे सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक विनय कुमार यादव ‘पिंटू’ ने सत्यम वर्मा को प्रोत्साहन स्वरूप ₹3100 का चेक प्रदान किया। छात्र के पिता वीरेंद्र पटेल ने समारोह में उपस्थित होकर सम्मान राशि प्राप्त की।

इस अवसर पर प्रबंधक विनय कुमार यादव ने सत्यम वर्मा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत होती हैं। साथ ही उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ओलंपियाड परीक्षा की सराहना करते हुए अधिक से अधिक छात्रों को इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

समारोह में शिक्षक भूपेंद्र सिंह, आस्था मौर्या, छाया गुप्ता, सुदीप्ती, प्रीति गौड़, पूजा, राकेश यादव, आशु सिंह, सावित्री पांडेय, अमित सिंह, रामनिवास यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सत्यम वर्मा की इस सफलता से विद्यालय परिवार, परिजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने मेधावी छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page