Connect with us

गाजीपुर

NH-124D के किनारे बची PWD सड़क पर भूमाफियाओं की नजर, कब्जे की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

जेसीबी से सड़क खोदकर खेत में मिलाने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की पैमाइश की मांग

राजस्व अभिलेखों में दर्ज सरकारी भूमि की सुरक्षा और सड़क मरम्मत की उठी मांग

जखनिया/गाजीपुर। सैदपुर–मरदह वाया जखनिया-दुल्लहपुर मार्ग पर निर्माणाधीन NH-124D परियोजना के बीच पुरानी लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान बाईपास और कट वाले स्थानों पर पुरानी PWD सड़क के कुछ हिस्से बच गए हैं, जिन पर अब भूमाफियाओं की नजर पड़ गई है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग सरकारी सड़क की भूमि को अतिरिक्त जमीन मानकर जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क को खोदकर अपने खेतों में मिलाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि यह सड़क राजस्व अभिलेखों और सरकारी नक्शों में दर्ज संपत्ति है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा होने की संभावना बढ़ सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि पुरानी PWD सड़क की तत्काल पैमाइश कराकर उसकी सीमा निर्धारित की जाए।

Advertisement

क्षेत्रवासियों ने यह भी मांग की है कि सड़क की मरम्मत कराकर उसे दोबारा आवागमन योग्य बनाया जाए, जिससे सरकारी संपत्ति सुरक्षित रहने के साथ स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिल सके।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर भूमाफियाओं के कथित प्रयासों पर रोक लगाने तथा सरकारी सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी संपत्ति को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page