Connect with us

चन्दौली

संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय छात्रा की फंदे से लटककर मौत

Published

on

Loading...
Loading...

परिजनों ने दादा, चाचा और चाची पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई, बबुरी कस्बे में घटना से सनसनी

बबुरी (चंदौली)। कस्बे में बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय छात्रा की फंदे से लटककर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के माता-पिता ने दादा, चाचा और चाची पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी गौतम पटवा की छोटी बेटी जान्हवी पटवा, बागेश्वरी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। बुधवार देर शाम वह घर के एक कमरे में छत की कड़ी से साड़ी के फंदे के सहारे लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतका के पिता गौतम पटवा और मां संजू ने आरोप लगाया है कि जान्हवी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने इस मामले में दादा फेक्कन पटवा, चाचा रवि पटवा और चाची श्रद्धा को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही बबुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पूरे कस्बे में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page