Connect with us

बलिया

बैरिया के समग्र विकास का संकल्प लेकर मैदान में उतरीं भाजपा नेत्री विजया लक्ष्मी सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली की पत्रकारिता छोड़ गृह क्षेत्र की सेवा में सक्रिय, आधुनिक मॉडल विधानसभा बनाने का रखा विजन

रोजगार, बाढ़-कटान समाधान, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं के विस्तार पर दिया जोर

बैरिया (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं जिला मंत्री विजया लक्ष्मी सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि बैरिया विधानसभा का समग्र और दीर्घकालिक विकास है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के बाद अब वह अपने गृह क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

गुरुवार को आयोजित मीडिया वार्ता में पूर्व सांसद भरत सिंह की पुत्री विजया लक्ष्मी सिंह ने बैरिया के विकास का अपना विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित रहा है। वैज्ञानिक सोच और दीर्घकालिक योजनाओं के माध्यम से बाढ़ और कटान जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज के शहरों का चक्कर न लगाना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।

Advertisement

विजया लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बैरिया को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, उद्योगों की स्थापना, सेना भर्ती केंद्र और मिनी स्टेडियम के निर्माण, सब्जी अनुसंधान संस्थान की स्थापना, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमर शहीद मंगल पांडेय की स्मृतियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने के लिए उनके नाम पर ट्रेन चलाने और शहीद स्मारक को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।

भाजपा नेत्री ने दावा किया कि उनके विकास के संकल्प को क्षेत्र की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग से बैरिया विधानसभा को प्रदेश के विकसित और आधुनिक मॉडल विधानसभा क्षेत्रों में शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page