Connect with us

खेल

LSG vs PBKS: लखनऊ पर भारी पड़ी पंजाब, सात विकेट से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। IPL के 68वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। टीम की ओर से जोश इंग्लिस ने 44 गेंदों में 72 रन की पारी खेली, जबकि आयुष बडोनी ने 43 रन बनाए। अब्दुल समद 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब के लिए मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया और प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा। पंजाब के अब 15 अंक हो गए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए IPL करियर का पहला शतक जड़ा। वह 51 गेंदों में 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने अपने IPL करियर का पहला शतक लगाया और नाबाद 101 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया। लगातार 6 हार और एक महीने बाद पंजाब को जीत नसीब हुई। अब टीम के खाते में 15 अंक हो गए हैं। पंजाब को अब आगे के समीकरण के लिए अन्य टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से IPL डेब्यू कर रहे अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन सिंह को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड कर अपना पहला विकेट हासिल किया। प्रभसिमरन ने 39 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

प्रभसिमरन सिंह के बाद श्रेयस अय्यर ने भी 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा सीजन में यह उनकी छठी फिफ्टी रही। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 139 रन था। उस समय टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 58 रन चाहिए थे। प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन का अपना छठा अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा किया। पंजाब की टीम लगातार लक्ष्य की ओर बढ़ती रही।

10 ओवर की समाप्ति तक पंजाब किंग्स ने 2 विकेट खोकर 105 रन बना लिए थे। श्रेयस अय्यर 43 और प्रभसिमरन सिंह 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों के बीच 46 गेंदों में 83 रन की साझेदारी हुई।

Advertisement

197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को पहली ही गेंद पर झटका लगा। मोहम्मद शमी ने प्रियांश आर्य को पवेलियन भेजा। उनका कैच अर्जुन तेंदुलकर ने लपका। इसके बाद कूपर कोनोली बल्लेबाजी के लिए आए। इसके बाद मोहम्मद शमी ने कूपर कोनोली को भी आउट कर पंजाब को दूसरा झटका दिया। टीम ने 22 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 43 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।

लखनऊ को छठा झटका मुकुल चौधरी के रूप में लगा, जो 1 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन ने उनका विकेट लिया। इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी के लिए उतरे। जोश इंग्लिस शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक से चूक गए। उन्होंने 44 गेंदों में 72 रन बनाए। शशांक सिंह ने उनका विकेट हासिल किया। कप्तान ऋषभ पंत की धीमी पारी का अंत युजवेंद्र चहल ने किया। पंत ने 22 गेंदों में 26 रन बनाए। उन्हें मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया गया। इसके बाद अब्दुल समद बल्लेबाजी के लिए आए।

लखनऊ सुपर जायंट्स का तीसरा विकेट पावरप्ले के बाद गिरा। आयुष बडोनी 18 गेंदों में 43 रन बनाकर बोल्ड हुए। यह विकेट युजवेंद्र चहल के खाते में गया। पहले 6 ओवर के पावरप्ले में लखनऊ ने 2 विकेट खोकर 66 रन बनाए। आयुष बडोनी 16 गेंदों में 42 रन और जोश इंग्लिस 19 रन बनाकर खेल रहे थे।

Advertisement

निकोलस पूरन तीसरे ओवर में मार्को यानसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 7 गेंदों में केवल 2 रन बनाए। इसके बाद आयुष बडोनी क्रीज पर आए। लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजई ने अर्शिन कुलकर्णी को आउट किया। कुलकर्णी खाता भी नहीं खोल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page