Connect with us

वाराणसी

ब्रह्मलीन महंत प्रीतम सिंह जी की चौथी पुण्यतिथि पर अरदास और भंडारे का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

संगत चेतन मठ में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि, महंत बलविंदर सिंह ने किया स्वागत

अरदास के बाद गुरु महाराज को लगाया गया भोग, भक्तों को वितरित किए गए अंगवस्त्र और उपहार

वाराणसी। विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत श्री प्रीतम सिंह जी महाराज की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अरदास एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, संत समाज के सदस्य और श्रद्धालु शामिल हुए।

पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर सुबह मिर्जापुर के श्रीमान 108 महंत श्याम सुंदर सिंह द्वारा अरदास की गई। इसके बाद गुरु महाराज को भोग अर्पित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नीचीबाग आसभैरो के प्रमुख ग्रंथी श्री जगतार सिंह, मैनेजर भाई महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह सहित गुरु भाइयों ने भंडारे की व्यवस्था संभाली। भंडारे में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

संगत चेतन मठ के महंत बलविंदर सिंह ने उपस्थित संतों, साधु समाज और भक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महंत प्रीतम सिंह जी महाराज का जीवन सेवा, धर्म और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा, उनकी शिक्षाएं सदैव समाज को प्रेरणा देती रहेंगी।

भंडारे के समापन के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र, पेन एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राजेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, संकल्प मिश्रा, प्रथम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page