Connect with us

बलिया

स्व. वृंदा देवी की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

बोले—माता की पुण्यतिथि को सम्मानपूर्वक मनाना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल

बलिया। वरिष्ठ पत्रकार केदार ओझा की धर्मपत्नी स्व. वृंदा देवी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को इंद्रा मार्केट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने पहुंचकर स्व. वृंदा देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आनंद स्वरूप शुक्ला ने आयोजक एवं पत्रकार आलोक ओझा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जब लोग अपनी परंपराओं और संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे दौर में कई वर्षों से अपनी माता की पुण्यतिथि को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाना समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि माता-पिता के प्रति सम्मान और उनके संस्कारों को याद रखना हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। स्व. वृंदा देवी के व्यक्तित्व और उनके योगदान को उपस्थित लोगों ने भी स्मरण किया।

Advertisement

श्रद्धांजलि सभा में गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के कोष प्रमुख राजेश्वर गिरि, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, बद्रीनाथ पांडेय, अश्वनी कुमार ओझा, अलका ओझा, वैशाली ओझा, आर्यन कुमार ओझा, शक्ति सिंह, प्रवीण पांडेय, धन्नू पांडेय, राजन सिंह, संजय गुप्ता, आनंद सिंह, पूनम चौरसिया, रिंकू खान, पप्पू खान, गुड्डू गोंड, ओम प्रकाश वर्मा, पिंटू गुप्ता, शुभम चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page