Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद में डबल मर्डर

Published

on

Loading...
Loading...

घर और ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते पर हमला, खेत से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य, पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के हेवती डीहवा गांव में शुक्रवार तड़के हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने घर और ट्यूबवेल पर सो रहे दादा और पोते की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुट गए। पुलिस शुरुआती जांच में पारिवारिक लेनदेन और आपसी विवाद के पहलू पर भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गांव निवासी 70 वर्षीय जगदंबा प्रसाद यादव रोज की तरह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। वहीं उनका 25 वर्षीय पोता अंकित घर में अपनी चचेरी दादी फूलमती और दो भाइयों के साथ सोया था। देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुसा और सो रहे अंकित पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले की आहट पर फूलमती की नींद खुल गई। उन्होंने तत्काल अंकित के दोनों भाइयों को जगाया और सभी घायल अंकित को उपचार के लिए अंबेडकरनगर के नगपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

अंकित की मौत की सूचना देने के लिए जब परिजन ट्यूबवेल पहुंचे तो वहां जगदंबा प्रसाद यादव भी मृत अवस्था में मिले। उनके गले और शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में खून से सनी एक कुल्हाड़ी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना की सूचना रात करीब दो बजे मिली थी। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक लेनदेन और आपसी क्लेश का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page