Connect with us

वाराणसी

राजीव कुमार राय बने वाराणसी के अपर नगर आयुक्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सराहनीय कार्य को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को उप जिलाधिकारी वाराणसी के पद पर तैनात राजीव कुमार राय का नगर मजिस्ट्रेट, झांसी के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें अपर नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी के पद पर तैनाती का आदेश जारी किया है। श्री राय प्रतिस्थानी की परीक्षा किये बगैर तत्काल नवीन तैनाती के पद कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करेगें तथा कार्यभार प्रमाणक शासन को उपलब्ध करायेंगे। यदि कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता है, तो नियमानुसार अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में नियुक्ति विभाग अनुभाग – 2 ने कार्यकारी पत्र जारी कर दिया है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page