Connect with us

वाराणसी

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर – 2022 अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

तहसील मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजन करके शिकायत का निवारण किया जा रहा है

Loading...

वाराणसी। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान प्रशासन गांव की ओर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के उत्सव के लिए सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का आयोजन तहसील मुख्यालयों / ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित करके किये जा रहे हैं। इस अवधि में राज्य पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एवं ऑनलाइन सर्विसेज के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण तथा नये ऑनलाईन सर्विसेज के लिए जोड़ी गयी सेवाओं के अन्तर्गत आवेदन का निस्तारण किया जाना है।
अब तक राज्य पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की कुल संख्या – 794 तथा ऑनलाइन सर्विसेज के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की कुल संख्या – 6200 रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page