Connect with us

वाराणसी

जीवित ब्यक्ति को मृत दिखाकर विधवा पेंशन ले रही महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार सिंह

Loading...

वाराणसी। लोहता जीवित ब्यक्ति को मृत दिखाकर वर्ष 2008 से विधवा पेंशन ले रही महिला और उसकी पुत्री तथा दामाद के खिलाफ गुरुवार को थाने में पूर्व पति की तहरीर पर जिलाधिकारी के आदेश पर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज के आधार पर लाभ लेने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि राजमोहन सिंह विशुनपुर निवासी ने कुछ महीने पहले तहसील दिवस पर इस मामले में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी पत्नी सुदामा देवी के खिलाफ जांच कराने की मांग किया था कि हमारी पत्नी हमसे अलग होकर मायके में रहती है तथा हमें मृत दर्शाकर वर्ष 2008 से विधवा पेशन का लाभ ले रही है। जांच में सही पाया गया। लेकिन जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी रिपोर्ट लगाने में हीलाहवाली कर रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर थाने में सुदामा देवी, उनकी पुत्री ऊषा देवी और दामाद मनोजकुमार के खिलाफ मुक़दमा कायम किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page