Connect with us

अपराध

घर में भीषण आग लगने से परिवार के चार सदस्यों की मौत, मच्छर कॉयल से लगी आग

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली।मंगलवार तड़के करीब 4 बजे दिल्ली के एक घर में भीषण आग लगने के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके में हुए इस हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को 4.07 बजे मिली जिसके बाद आग पर लगाम लगाने के लिए वे पहुंचे।

अधिकारियों ने कहा कि तीन मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे से सभी चारों शवों को बरामद किया गया. फायर विभाग के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों की मौत दम घुंटने के कारण हुई है।

पीड़ितों की पहचान 58 वर्षीय होरीलाल, 55 वर्षीय पत्नी रीना, 24 वर्षीय बेटे आशु और 18 वर्षीय बेटी रोहिणी के रूप में की गई है. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

होरीलाल शास्त्री भवन में फोर्थ ग्रेड के अधिकारी थे और मार्च 2022 में रिटायर होने वाले थे।वहीं, उनकी पत्नी नगर निगम में सफाईकर्मी थीं. उनका बेटा आशु काम की तलाश में था जबकि बेटी सीमापुरी के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी।

Advertisement

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि घटना का कारण एक मच्छर मारने का कॉयल था जिससे आग लग गई और पूरा घर धुएं से भर गया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 436 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page