Connect with us

दुनिया

बैंक नवंबर में 17 दिन रहने वाले हैं बंद, निपटा लें जरूरी काम

Published

on

भारत में त्योहारों का सीजन जारी है। इस दौरान कई संस्थाएं विभिन्न तारीखों पर बंद रहती है। इनमें बैंक भी शामिल हैं। अगले महीने की बात करें तो नवंबर में इस बार 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्रों में इन छुट्टियों में अंतर आ सकता है।

आरबीआई ने अपनी विस्तृत सूची में बताया है कि नवंबर में कब-कब बैंकिंग परिचालन बंद रहेगा। वैसे छुट्टियों के दिन भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं हासिल करते रह सकते हैं। सभी राज्यों में वहां के हिसाब अलग-अलग मौकों या महत्वपूर्ण त्योहारों पर बैंक बंद रहते हैं।

 बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे। दूसरी ओर इंफाल में भी बैंक बंद होंगे।

3 नवंबर: नरक चतुर्दशी पर बेंगलुरु में बैंक बंद

Advertisement

4 नवंबर: दिवाली/ लक्ष्मी पूजा/काली पूजा/ अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) पर बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर: दिवाली (बलि प्रतिपदा)/ विक्रम संवत नया साल/ गोवर्धन पूजा पर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

6 नवंबर: भाई दूज/ चित्रगुप्त जयंती/ लक्ष्मी पूजा/ दीपावली/ निंगोल चाकोबा पर गंगटोक सहित इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

7 नवंबर: रविवार का दिन (साप्ताहिक अवकाश)

10 नवंबर: छठ पूजा पर पटना और रांची में बैंक बंद रखे जाएंगे।

Advertisement

11 नवंबर : छठ पूजा पर पटना में बैंक बंद

12 नवंबर : वांगला उत्सव पर शिलांग में बैंक बंद

13 नंवबर: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार) को छुट्टी

14 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

19 नवंबर: गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा – आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रखे जाएंगे।

Advertisement

21 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

22 नवंबर: कनकदास जयंती पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर : सेंग कुट्सनेम के मौके पर शिलांग में बैंक बंद होगे।

27 नवंबर: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार) के दिन छुट्टी।

28 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa